Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने मंत्री दीपिका पांडे सिंह से की मुलाकात, पंचायत सशक्तिकरण पर चर्चा

गढ़वा: जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पंचायतों के विकास एवं वित्तीय सुदृढ़ता को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
मुलाकात के दौरान 15वें वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग की राशि पंचायतों को निर्गत किए जाने के मुद्दे पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। अध्यक्ष शांति देवी ने पंचायतों को समय पर पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
इसके अलावा ग्रामीण विकास की आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने एवं पंचायतों को अधिक सशक्त बनाने पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पंचायतों को सशक्त बनाकर ही विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है।
मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने भी पंचायतों के सुदृढ़ीकरण और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देने की बात कही तथा इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments