Ticker

6/recent/ticker-posts

वज्रपात से पांच भैंसों की मौत, गरीब किसान पर टूटा दुखों का पहाड़

धुरकी (गढ़वा)। धुरकी थाना क्षेत्र के कदवा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान की पांच भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कदवा गांव निवासी बुद्धू यादव की पांचों भैंस घर के समीप एक झोपड़ी में बंधी हुई थीं। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ बादल गरजने लगे। देखते ही देखते वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर सभी भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृत भैंसों में दो गर्भवती थीं। इन पांचों भैंसों की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। बुद्धू यादव अत्यंत गरीब परिवार से हैं और इस घटना से उनकी आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है। पशुओं की मौत से परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि सत्यनारायण बैठा, सुरेन्द्र यादव, बिपिन यादव एवं अरविंद यादव मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments