गढ़वा। विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के कारण रविवार, 31 मई 2026 को गढ़वा शहर के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बी मोड़ रेहला ग्रिड में दो घंटे के जरूरी मेंटेनेंस कार्य के चलते 33 केवी गढ़वा-2 फीडर बंद रहेगा।
इसके अलावा 33 केवी गढ़वा-2 फीडर एवं गढ़वा-2 पावर हाउस में मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण सोनपुरवा, बाजार, ऊँचरी एवं टंडवा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मेंटेनेंस कार्य विद्युत व्यवस्था को बेहतर एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विभाग ने अस्थायी असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।