Ticker

6/recent/ticker-posts

22 मई को सुबह ढाई घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, गढ़वा-2 व फरठिया फीडर प्रभावित

गढ़वा। बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है कि कल दिनांक 22 मई 2026 को सुबह 7:00 बजे से 9:30 बजे तक 33 केवी गढ़वा-2 एवं फरठिया फीडर में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान दानरो नदी किनारे स्थित पावर हाउस एवं फरठिया पीएसएस (PSS) से जुड़ी बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
विभाग द्वारा बताया गया है कि निर्धारित अवधि में आवश्यक तकनीकी कार्य एवं मेंटेनेंस कार्य किए जाएंगे, जिसके कारण यह अस्थायी व्यवधान रहेगा। इससे संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को कुछ समय के लिए असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। विभाग ने इस असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments