गढ़वा। गढ़वा जिला ओलंपिक संघ द्वारा रामसाहू इंडोर स्टेडियम स्थित कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक ने की, जिसमें जिले के विभिन्न खेलों के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जानकारी के अनुसार, के निर्देशानुसार तथा के तत्वावधान में 23 जून से 29 जून 2026 तक ओलंपिक फॉरेस्ट – ओलंपिक थीम 2036 के तहत ओलंपिक दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में गढ़वा जिला में भी यह अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक ने आंवला का पौधा लगाकर की। इसके बाद खिलाड़ियों द्वारा सामूहिक रूप से अशोक एवं नीम के पौधे लगाए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
वृक्षारोपण के उपरांत श्री पाठक ने उपस्थित खिलाड़ियों को ओलंपिक दिवस के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 23 जून को ही ओलंपिक दिवस मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन आधुनिक ओलंपिक आंदोलन की शुरुआत हुई थी। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने से जीवन में अनुशासन, ऊर्जा और मार्गदर्शन मिलता है।
0 Comments