गढ़वा। डीएवी मॉडल स्कूल, गढ़वा में प्रोटोकॉल के अनुसार विशेष योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के निदेशक एवं योग प्रशिक्षक सुशील केसरी द्वारा बच्चों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, शीतली प्राणायाम एवं भ्रामरी जैसे महत्वपूर्ण प्राणायाम सिखाए गए। वहीं सुखासन, अर्ध पद्मासन, पद्मासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध चक्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, उतान मंडूकासन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, त्रिकोणासन, पवनमुक्तासन एवं शवासन का भी अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर निदेशक सुशील केसरी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत 21 जून 2015 से हुई थी। वर्ष 2026 में इसका मुख्य कार्यक्रम कोलकाता के रेड रोड में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस वर्ष का थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग – बढ़ती उम्र में स्वस्थ रहने के लिए योग” रखा गया है।
उन्होंने आगे बताया कि 21 जून को गढ़वा में जिला प्रशासन एवं आयुष मंत्रालय के सहयोग से फुटबॉल स्टेडियम में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए अभी से बच्चों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के प्राचार्य गुलाम सरवर, शिक्षक अंजनी कुमार सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र कुमार, मिथिलेश कुमार सिन्हा, आरती देवी, सुलेखा गुप्ता, दीप्ति कुमारी, अलका कुमारी, खुशबू कुमारी, मानसी कुमारी, पीहू कुमारी, मीनाक्षी कुमारी एवं सिमरन गुप्ता की भूमिका सराहनीय रही।
0 Comments