गढ़वा: लायंस क्लब ऑफ गढ़वा विशाल का 42वां पदस्थापन समारोह संत पॉल अकैडमी के सभागार में धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह में लायंस इंटरनेशनल 322ए के पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीडीजी सुदीप्तो मुखर्जी पदस्थापन पदाधिकारी के रूप में एवं एफवीडीजी इलेक्ट कंचन साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इंस्टालेशन चेयरपर्सन डॉ. एन.के. रजक एवं मंच संचालक डॉ. ज्वाला प्रसाद सिंह के संचालन में कार्यक्रम आगे बढ़ा। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. अर्जुन विश्वकर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए सेवा कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने तालियों के साथ सराहा।
इसके पश्चात सत्र 2026-27 के लिए चयनित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पीडीजी सुदीप्तो मुखर्जी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
नवगठित टीम में नन्दलाल प्रसाद को अध्यक्ष, सुशील कुमार केसरी को प्रथम उपाध्यक्ष, डॉ. अरसद अंसारी को द्वितीय उपाध्यक्ष, वेंकटेश्वर नारायण को सचिव, डॉ. पी. काश्मुर को संयुक्त सचिव, गिरिश कमलापुरी को कोषाध्यक्ष एवं विजय कुमार केसरी को संयुक्त कोषाध्यक्ष बनाया गया।
इसके अलावा अमन गुप्ता (पीआरओ), शौकत खान (टैमर), डॉ. एस.के. विश्वकर्मा (टेल टेमर) सहित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में डॉ. मोहम्मद यासीन अंसारी, डॉ. एन.के. रजक, डॉ. ज्वाला प्रसाद सिंह, डॉ. यू.एन. बरनवाल, डॉ. कमलेश कुमार, सफदर अली खान, अधिवक्ता पेतरुश मिंज एवं ओमप्रकाश कांस्कार समेत कई सदस्य शामिल हैं।
0 Comments