Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रयास कार्यक्रम से शिक्षा की ओर लौटे नौनिहाल, शिक्षक की पहल बनी मिसाल

गढ़वा। उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओबरा में बुधवार को शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में सराहनीय पहल की गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक ओम श्री कृष्णम के आदेशानुसार वर्ग 5 के वर्ग शिक्षक अमित रंजन द्वारा ‘प्रयास कार्यक्रम’ के तहत विद्यालय से बाहर रह रहे बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर उन्हें विद्यालय लाया गया।
इस दौरान शिक्षक ने बच्चों एवं अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रयास कार्यक्रम का उद्देश्य छूटे हुए बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।
विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक कदम बताते हुए आगे भी ऐसे अभियान चलाने की बात कही।

Post a Comment

0 Comments