Ticker

6/recent/ticker-posts

गढ़वा में An Engineer’s Academy का जलवा, इंटर-मैट्रिक में शानदार रिजल्ट से रचा सफलता का नया इतिहास

गढ़वा। जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान An Engineer’s Academy ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों से सफलता का परचम लहराया है। इंटरमीडिएट और मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर न केवल अपने अभिभावकों बल्कि पूरे गढ़वा जिले को गौरवान्वित किया है। बेहतर परिणाम को लेकर संस्थान इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
जारी परिणाम के अनुसार इंटरमीडिएट में अनुपमा कुमारी ने 93% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि लक्ष्मी कुमारी 89% के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। साजिया परवीन एवं रवि रंजन ने 88%, ज्योत्सना निधि और साक्षी सिंह ने 87% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा लक्ष्मी गुप्ता (87.4%), पप्पू यादव (86%), गौतम कुमार (86%), साकेत चौबे (86%), सोनम कुमारी (85%), परी कुमारी (85%), जेया खातून (85%) एवं आदित्य यादव (84.2%) ने भी शानदार सफलता अर्जित की। संस्थान के लगभग 24 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि करीब 40 विद्यार्थियों ने 80% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं।
वहीं मैट्रिक (कक्षा 10वीं) में भी CBSE एवं JAC दोनों बोर्ड में संस्थान का प्रदर्शन जिले में अव्वल रहा। प्रियव्रत पांडेय एवं सोनम कुमारी ने 93% अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। अर्पित विश्वकर्मा ने 92%, श्वेता कुमारी 91.5%, रामधा शर्मा 91.2%, आदर्श तिवारी एवं सोनाक्षी सिंह ने 90% अंक प्राप्त किए। अन्य सफल विद्यार्थियों में पूजा कुमारी (88.2%), प्रिंस कुमार यादव (88%), अमन कुमार (87%), विशाल कुमार (86.2%), अमिताभ कुमार यादव (85%), ऋतिक केशरी (84.2%) एवं रोहित पांडेय (81%) शामिल हैं।
संस्थान के निदेशक इंजीनियर रवि रंजन यादव ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के विश्वास एवं शिक्षकों के समर्पण को दिया। उन्होंने कहा कि संस्थान का लक्ष्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का मार्गदर्शन करना भी है।
गढ़वा में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट परिणाम देने वाला An Engineer’s Academy आज विद्यार्थियों और अभिभावकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। संस्थान अब तक 5 झारखंड टॉपर सहित कई जिला टॉपर दे चुका है। इस वर्ष भी अनुपमा कुमारी एवं लक्ष्मी ऋषि जैसे विद्यार्थियों ने जिला टॉपर बनकर संस्थान का मान बढ़ाया है।
गौरतलब है कि संस्थान में बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ JEE, NEET, CUET सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी कराई जाती है, जिससे विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर बेहतर मार्गदर्शन मिल रहा है।

Post a Comment

0 Comments