गढ़वा।मानव सेवा और सामाजिक समर्पण की मिसाल पेश करते हुए अग्रवाल परिवार, गढ़वा द्वारा स्वर्गीय सत्यनारायण प्रसाद अग्रवाल की पांचवीं पुण्यतिथि सेवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती सैकड़ों मरीजों के बीच फल, ब्रेड, बिस्किट एवं छाछ का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य से अस्पताल परिसर में संवेदना, सहयोग और अपनत्व का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी संतोष अग्रवाल (प्रोपराइटर, चौधरी जी सर्राफ) के साथ स्वेता अग्रवाल, एकता अग्रवाल, तेजस्व अग्रवाल, आयुषी अग्रवाल एवं एकाक्ष अग्रवाल ने किया। इस दौरान अस्पताल के चिकित्सक डॉ. कुश कुमार, डॉ. प्रशांत प्रमोद, डॉ. रमेश गुप्ता सहित सिस्टर संध्या तिवारी, पूजा सिंहा एवं नीतू कुमारी समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
मरीजों और उनके परिजनों के बीच जब खाद्य सामग्री वितरित की गई, तो लोगों ने अग्रवाल परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।
समाजसेवी संतोष अग्रवाल एवं हर्ष अग्रवाल ने कहा कि स्व. सत्यनारायण प्रसाद अग्रवाल का जीवन सेवा और सहयोग के लिए समर्पित था। उनकी पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। वहीं स्वेता अग्रवाल ने कहा कि मरीजों के चेहरे पर मुस्कान लाना सबसे बड़ी संतुष्टि है और समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर मदद करनी चाहिए।
एकता अग्रवाल ने कहा कि परिवार आगे भी इसी तरह सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेगा। तेजस्व अग्रवाल एवं आयुषी अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय अग्रवाल के आदर्श उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देते हैं।
इस मौके पर चन्द्र प्रकाश अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल एवं अजय सोनी सहित कई लोगों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई और सेवा कार्य को सफल बनाया।
0 Comments