Ticker

6/recent/ticker-posts

पलामू परिषदन भवन में विधायक सुरेश बैठा का भव्य स्वागत, संगठन मजबूती पर जोर

गढ़वा : कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश बैठा के पलामू परिषदन भवन आगमन पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान नेताओं ने बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया और संगठन की मजबूती तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विधायक सुरेश बैठा हमेशा आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं। उन्होंने सामाजिक समरसता, गरीबों के अधिकार और विकास की राजनीति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नेताओं ने कहा कि ऐसे जमीनी नेतृत्व से संगठन को नई दिशा मिलती है।
अपने संबोधन में विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, मजदूर, किसान और युवाओं की लड़ाई लड़ती रही है। संगठन की मजबूती ही जनता की असली ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने पलामू के कार्यकर्ताओं द्वारा मिले सम्मान को प्रेरणादायक बताया।
वहीं पलामू जिला कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में भाईचारा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि विधायक सुरेश बैठा जैसे नेता कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा हैं।
इस मौके पर समाजसेवी संजय वर्मन, मजदूर नेता अनिल सिंह, रिजवान खान, तुलसी पासवान एवं उदय दुबे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और जन मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments