Ticker

6/recent/ticker-posts

शत-प्रतिशत सफलता की नई मिसाल: जीएन कॉन्वेंट में पलक अग्रवाल ने लहराया परचम

गढ़वा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं परीक्षा में जीएन कॉन्वेंट (10+2) स्कूल ने इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया। विद्यालय की छात्रा पलक अग्रवाल ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया।
विद्यालय के अन्य मेधावी छात्रों में करण कुमार गुप्ता (85%), अंकित राज (84%), ऋषभ राज (83%), गौतम कुमार गुप्ता (82%) एवं अनुराग कुमार (81%) शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विषयवार प्रदर्शन में भी छात्रों ने बेहतरीन उपलब्धि दर्ज की। अंग्रेजी में 92%, बायोलॉजी में 97%, केमिस्ट्री में 95%, फिजिक्स में 92%, गणित में 86%, फिजिकल एजुकेशन में 95% तथा पेंटिंग में 99% अंक प्राप्त किए गए।
कॉमर्स संकाय में पीयूष कुमार पांडे ने 77 प्रतिशत अंक लाकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
इस वर्ष कुल 57 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें सभी सफल रहे। इनमें 29 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की तथा अधिकांश छात्रों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों को और मजबूत किया।
विद्यालय के निदेशक मदन प्रसाद केशरी ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग एवं विद्यार्थियों के समन्वित प्रयास से ही यह सफलता संभव हुई है।
वहीं प्राचार्य सीबी सिन्हा ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्रबंधन के कुशल नेतृत्व एवं छात्रों के कठिन परिश्रम को दिया।

Post a Comment

0 Comments