गढ़वा। रंका स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय में आयोजित TNA परीक्षा के अंतिम दिवस पर शिक्षकों ने उत्साह, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पूर्व ही शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित हो गई थी और सभी परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में परीक्षा दी।
परीक्षा संचालन के दौरान विभागीय दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन किया गया। प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखी गई, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनी रही। संकुल साधन सेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय ने परीक्षा केंद्र पर सभी शिक्षकों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अनुशासित वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने पर जोर दिया।
परीक्षा संचालन में संजय प्रसाद, राकेश कुमार तिवारी, सत्येंद्र कुशवाहा एवं अनुज कुमार कश्यप सहित अन्य शिक्षकों ने सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका निभाई। सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने आपसी समन्वय, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। केंद्र पर परीक्षार्थियों के मार्गदर्शन, उपस्थिति संधारण, कक्ष व्यवस्था एवं अनुशासन बनाए रखने जैसे कार्य सुव्यवस्थित ढंग से किए गए।
पूरे परीक्षा अवधि के दौरान केंद्र पर शांति एवं अनुशासन का माहौल बना रहा और किसी प्रकार की अव्यवस्था देखने को नहीं मिली। इस सफल आयोजन ने सभी संबंधित शिक्षकों एवं कर्मियों की टीम भावना, जिम्मेदारी और उत्कृष्ट कार्यशैली को दर्शाया। इस मौके पर इंद्र नारायण झा, सुधीर कुमार रजक, अनिल पासवान, राजीव रंजन दास, परवेज आलम, शिवपूजन प्रजापति, नीरज राम, प्रवीण कुमार, प्रताप पांडे, साधना सिंह, एनिमा बेक, चंदन कुमार गुप्ता, आशा तिग्गा, शोभा कुमारी, सविता सिंह, राजेश कुमार चौबे एवं विकास कुमार सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित थे।