गढ़वा : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल, गढ़वा ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता साबित की है। विद्यालय के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सफल विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया, वहीं शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता जताई।
विज्ञान संकाय में प्रियेश यादव ने 80.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने अंग्रेजी में 87, गणित में 75, भौतिकी में 80, शारीरिक शिक्षा में 79 एवं सूचना व्यवहारिकी में 82 अंक प्राप्त किए। वहीं लवली कुमारी ने 83, जीवविज्ञान में 79, भौतिकी में 68, रसायन विज्ञान में 85 एवं शारीरिक शिक्षा में 84 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। सिवांशु कुमार मौर्य ने अंग्रेजी में 88, भौतिकी में 57, रसायन विज्ञान में 70, गणित में 70 एवं सूचना प्रौद्योगिकी में 70 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वाणिज्य संकाय में अराधना कुमारी ने अंग्रेजी में 91, लेखाशास्त्र में 61, व्यवसाय अध्ययन में 60, अर्थशास्त्र में 73 एवं शारीरिक शिक्षा में 81 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आकांक्षा कुमारी ने अंग्रेजी में 72, लेखाशास्त्र में 45, व्यवसाय अध्ययन में 64, अर्थशास्त्र में 70 एवं शारीरिक शिक्षा में 78 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया।
इस वर्ष विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय में प्रियेश यादव प्रथम, लवली कुमारी द्वितीय एवं सिवांशु कुमार मौर्य तृतीय स्थान पर रहे, जबकि वाणिज्य संकाय में अराधना कुमारी प्रथम एवं आकांक्षा कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं।
विद्यालय के प्राचार्य आशीष कुमार मंडल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कठिन
0 Comments