Ticker

6/recent/ticker-posts

वनांचल डेंटल कॉलेज व होम्योपैथिक टीम का संयुक्त शिविर, रेहला में सैकड़ों को मिला नि:शुल्क इलाज

गढ़वा। बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के सहयोग से वनांचल डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल तथा देवकी महावीर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च हॉस्पिटल द्वारा जे बी हाई स्कूल, रेहला में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 200 छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों की निःशुल्क दंत जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।
शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दांतों से संबंधित विभिन्न बीमारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और बचाव के उपाय बताए। साथ ही होम्योपैथी पद्धति से भी मरीजों की जांच कर उन्हें उचित दवाएं दी गईं, जिससे लोगों को समग्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह एवं विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर आईटीआई के प्राचार्य विकास कुमार, डॉ. ए.के. सिन्हा, डॉ. तारिक मोहम्मद, डॉ. रवि, डॉ. अंजली सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।
वहीं होम्योपैथिक चिकित्सकों में डॉ. नंदकिशोर प्रसाद, डॉ. सुरेश सिंह के साथ प्रशांत कुमार, विवेक कुमार, अंकित कुमार, चंदन, रवि राज एवं राकेश कुमार सिंह ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस स्वास्थ्य शिविर से क्षेत्र के लोगों में जागरूकता बढ़ी और उन्हें निःशुल्क उपचार का लाभ मिला, जिससे आयोजन की सराहना की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments