गढ़वा। शहरवासियों के लिए गुरुवार को दिन खास बन गया, जब मोबाइल बाजार में एक और नया प्रतिष्ठान डायल 123 मोबाइल शॉप का भव्य उद्घाटन धूमधाम और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना कर दुकान का शुभारंभ किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।
यह प्रतिष्ठान गढ़देवी मोहल्ला निवासी राजू केसरी द्वारा शुरू किया गया है। दुकान की पहली शाखा मेन रोड स्थित जवाहर होटल के समीप तथा दूसरी शाखा स्टेट बैंक के पास खोली गई है, जिससे ग्राहकों को दोनों स्थानों पर सुविधा मिल सके। उद्घाटन समारोह में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, पूर्व प्रत्याशी संतोष केसरी, राजेंद्र प्रसाद केसरी एवं गीता देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दुकान का शुभारंभ किया।
दुकान में आईफोन, ओप्पो, वीवो, सैमसंग, रेडमी, रियलमी एवं गूगल सहित कई नामी कंपनियों के नवीनतम मोबाइल फोन उपलब्ध रहेंगे। साथ ही सभी प्रकार के मोबाइल एसेसरीज भी ग्राहकों को एक ही स्थान पर मिलेंगे। खास बात यह है कि यहां ग्राहकों को 0 प्रतिशत ब्याज पर मोबाइल फाइनेंस की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे आम लोगों के लिए स्मार्टफोन खरीदना आसान होगा।
0 Comments