गढ़वा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजकीय मध्य विद्यालय झुरा में गढ़वा जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक़ अंसारी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी, कलम, टॉफी और बिस्किट आदि का वितरण कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने स्व. राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश में आधुनिक तकनीक और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल की थी। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण कर उनके सपनों को साकार करने की दिशा में एक छोटा प्रयास किया गया।
0 Comments