गढ़वा: सोमवार को बी-मोड़ रेहला ग्रिड के स्विच-यार्ड में आवश्यक (अर्जेंट) मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक 33 केवी फरठीया फीडर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
इस दौरान फरठीया, कुंडी, डंडा एवं तिलदाग पावर हाउस से जुड़े सभी फीडरों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को इस अवधि में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है।
0 Comments