Ticker

6/recent/ticker-posts

डंडई में तेली साहू समाज की प्रखंड कमेटी गठित, राजेश प्रसाद गुप्ता बने अध्यक्ष

गढ़वा (डंडई)। गढ़वा जिला तेली साहू समाज के नेतृत्व में डंडई प्रखंड अंतर्गत जरही ग्राम में प्रखंड कमेटी के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के नौ पंचायतों से सैकड़ों लोगों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। इसमें राजेश प्रसाद गुप्ता को प्रखंड अध्यक्ष, संतोष प्रसाद गुप्ता (पूर्व मुखियापति, जरही पंचायत) को उपाध्यक्ष, पूजा गुप्ता को महिला प्रखंड अध्यक्ष तथा राहुल प्रसाद गुप्ता (भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी) को प्रखंड युवा अध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा गोपाल साहू को महामंत्री, नंदू प्रसाद गुप्ता को सचिव, जयकुमार गुप्ता को संरक्षक एवं ओम प्रकाश गुप्ता (न्यूज रिपोर्टर) को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं भामा आर्मी के प्रभारी के रूप में अयोध्या प्रसाद को नियुक्त किया गया। प्रत्येक पंचायत से एक-एक संरक्षक मंडल के सदस्य भी चयनित किए गए।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इसी प्रकार जल्द ही अन्य प्रखंडों में भी कमेटियों का गठन किया जाएगा। साथ ही आगामी दिनों में जिला स्तर पर बैठक आयोजित कर नए जिला अध्यक्ष का चयन किया जाएगा, जिससे समाज को नई दिशा और मजबूती मिल सके।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, संरक्षक डॉ. राकेश रंजन गुप्ता, मानिकचंद साहू, मुकेश कुमार गुप्ता, टिंकू गुप्ता, समाज के प्रखर प्रवक्ता प्रोफेसर अरविंद प्रसाद गुप्ता, विशेश्वर प्रसाद गुप्ता एवं गणेश प्रसाद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments