Ticker

6/recent/ticker-posts

सेवा और संस्कार की मिसाल बना अग्रवाल परिवार, 122वें सप्ताह भी जरूरतमंदों के बीच महाप्रसाद वितरण

गढ़वा। सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए अग्रवाल परिवार ने लगातार 122वें सप्ताह भी शनिवार को जरूरतमंदों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया। हर सप्ताह की तरह इस बार भी सैकड़ों जरूरतमंदों, राहगीरों एवं असहाय लोगों को प्रसाद स्वरूप खिचड़ी सम्मानपूर्वक उपलब्ध कराई गई।
इस सेवा कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा और जनकल्याण की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। अग्रवाल परिवार के सदस्यों ने स्वयं उपस्थित रहकर लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में हर्ष अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल एवं संतोष अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अग्रवाल परिवार के इस निरंतर प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में 122 सप्ताह तक लगातार जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना अत्यंत प्रेरणादायी कार्य है।
इस मौके पर हर्ष अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है और इससे आत्मिक सुख की प्राप्ति होती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा। वहीं संतोष अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल परिवार हमेशा सामाजिक दायित्वों को प्राथमिकता देता रहा है और यह सेवा का कारवां आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चलता रहेगा।
कार्यक्रम में आशुतोष अग्रवाल भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और सेवा कार्य में योगदान दिया।

Post a Comment

0 Comments