गढ़वा। मध्या पंचायत के झुरा गांव स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में ग्राम विकास समिति के बैनर तले एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को भव्य एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक की अध्यक्षता रामचंद्र पासवान ने की।
बैठक में दुर्गा पूजा समिति के गठन पर सहमति बनी, जिसमें करेश तिवारी, युगल किशोर तिवारी, रामचंद्र पासवान, मनीष तिवारी, दिलीप चंद्रवंशी, पिंकू दुबे, रवि प्रसाद एवं दीनानाथ राम को संरक्षक मनोनीत किया गया।
सर्वसम्मति से प्रिंस तिवारी को अध्यक्ष तथा अजीत तिवारी को सचिव चुना गया। वहीं कोषाध्यक्ष मोहन प्रसाद, उपाध्यक्ष शुभम दुबे, पंकज तिवारी एवं अनुपम तिवारी को मनोनीत किया गया। उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी विशाल वर्मा को दी गई, जबकि उप सचिव पद पर नीरज तिवारी, कमलेश दुबे एवं संजय पासवान को चयनित किया गया।
पंडाल प्रभारी के रूप में हर्ष कुमार एवं कार्तिक कुमार को जिम्मेदारी दी गई। प्रसाद वितरण प्रभारी में अमन कुमार, राजा कुमार, कुणाल कुमार एवं अंशु कुमार को शामिल किया गया। स्वच्छता प्रभारी के रूप में सतीश कुमार, पीयूष कुमार, प्रियांशु कुमार एवं अनिमेष कुमार को मनोनीत किया गया।
यातायात व्यवस्था का दायित्व नीरज पासवान एवं नारद चंद्रवंशी को सौंपा गया। कार्यकारिणी सदस्यों में रोहन तिवारी, राजन तिवारी, कौशलेश तिवारी, राहुल तिवारी, मिथिलेश दुबे, छवि कुमार, गौरव तिवारी, प्रदीप तिवारी, पीयूष तिवारी एवं अभिनव तिवारी शामिल किए गए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा भव्य रूप से मनाई जाएगी तथा वृंदावन से आए रामलीला कलाकारों द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
0 Comments