गढ़वा। शहर स्थित माँ गढ़देवी मंदिर के प्रांगण में जय माँ शेरावाली भंडारा समिति के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुनील पासवान (उर्फ नागर जी) ने की, जबकि संचालन सचिव विजय कुमार ठाकुर ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26वां भव्य भंडारा आयोजन पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न कराया जाएगा।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए बताया गया कि एकम से दशमी तक श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं सप्तमी से दशमी तक विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। विशेष रूप से अष्टमी के दिन संधि पूजन के अवसर पर महाप्रसाद के रूप में खीर वितरण का भी निर्णय लिया गया है।
इस अवसर पर वर्ष 2026 के लिए जय माँ शेरावाली भंडारा समिति का पुनर्गठन भी किया गया। अध्यक्ष पद पर पुनः सुनील पासवान को जिम्मेदारी दी गई, जबकि सचिव के रूप में विजय ठाकुर और प्रीतम कुमार गोंड़ को दायित्व सौंपा गया। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में शनि चंद्रवंशी एवं पिंटू (उर्फ ओला) को जिम्मेदारी मिली।
इसके अलावा कोषाध्यक्ष के रूप में किशोर कुणाल एवं विवेक सिन्हा, उपाध्यक्ष पद पर अजीत पासवान, पुनीत जायसवाल, धनंजय पासवान, रंथा नायक एवं कुश ठाकुर को चयनित किया गया। सह-सचिव, संगठन मंत्री, मीडिया प्रभारी, व्यवस्था प्रभारी समेत विभिन्न पदों पर भी कई सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
समिति के संरक्षक के रूप में शैलेंद्र पाठक, राकेश पाल एवं रामजी पासवान को नामित किया गया। बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
0 Comments