गढ़वा। पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला इकाई गढ़वा के तत्वाधान में फोरेस्ट कॉलोनी में संचालित नियमित निःशुल्क योग कक्षा में एक माह से अधिक समय से प्रतिदिन अभ्यास कर रहे चार वर्षीय बालक दिव्यांश कुमार सिंह ने योग प्रेमियों को प्रभावित कर दिया।
दिव्यांश ने विधिवत रूप से मंडूकासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके साथ ही वह नियमित रूप से चल रहे योग, प्राणायाम, आसन एवं व्यायाम में भी पूरी निष्ठा के साथ भाग लेता है। इतनी कम उम्र में उसकी समयनिष्ठा और नियमित उपस्थिति भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है।
योग प्रदर्शन के दौरान दिव्यांश ने मंडूकासन से होने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी साझा की, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
इस अवसर पर संगीता देवी, रघुनंदन सिंह, शिवनाथ राम, रामदास पाल, नगीना राम, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के संगठन मंत्री सह मुख्य योग शिक्षक प्रदीप केशरी, रेखा देवी, श्रवण कुमार, सोनी सिंह, अय्यांश कुमार सिंह, विनोद सिंह, ओणम सिंह, विमला देवी सहित कई योग साधक उपस्थित थे।
0 Comments