Ticker

6/recent/ticker-posts

बीएनटी सेंट मैरी स्कूल में शोक की लहर, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

गढ़वा: झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर बीएनटी सेंट मैरी स्कूल, गढ़वा में शोक सभा आयोजित की गई। यह शोक सभा विद्यार्थियों के विद्यालय से प्रस्थान के समय आयोजित की गई, जिसमें पूरे विद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार तिवारी ने मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को झारखंड राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि दिवंगत मंत्री एक कर्मठ, समर्पित एवं जनहित के प्रति संवेदनशील जनप्रतिनिधि थे, जिनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक उमाकांत तिवारी, प्राचार्य अमित कुमार तिवारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, विद्यार्थी एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा के माध्यम से विद्यालय परिवार ने शोक-संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments