गढ़वा। झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर ए.बी. मॉडल स्कूल, बाकरगंज, झलुवा, गढ़वा में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा।
शोक सभा में उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू एक कर्मठ, जनसेवी एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्होंने अपने कार्यों एवं विचारों से समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन को समाज एवं राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।
शोक सभा के अंत में यह संदेश दिया गया कि महान व्यक्तित्व अपने कार्यों और विचारों के माध्यम से सदैव समाज में अमर रहते हैं।
0 Comments