गढ़वा। मानवता की मिसाल पेश करते हुए राष्ट्रीय तेली साहु महासंगठन गढ़वा इकाई के जिला महामंत्री रूपेश गुप्ता ने विशुनपुरा निवासी चंचला देवी को एक यूनिट रक्तदान कर उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार चंचला देवी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ी, जिसके बाद संगठन से जुड़े रूपेश गुप्ता ने आगे आकर स्वेच्छा से रक्तदान किया।
इस सराहनीय पहल की संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है और आगे भी ऐसे कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। सचिव डॉ आलोक गुप्ता ने रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की।
इस अवसर पर युवा अध्यक्ष अजीत गुप्ता, प्रवक्ता विकास स्वदेशी, विशुनपुरा प्रखंड अध्यक्ष सचिन गुप्ता सहित मुकेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, संजय गुप्ता और सूरज गुप्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
0 Comments