Ticker

6/recent/ticker-posts

गढ़वा की 18 सदस्यीय टेबल टेनिस टीम जमशेदपुर रवाना, स्टेट रैंकिंग प्रतियोगिता में दिखाएगी दमखम

गढ़वा। जमशेदपुर में शुक्रवार से आयोजित होने वाली तीन दिवसीय सेकेंड झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गढ़वा जिला की 18 सदस्यीय टीम गुरुवार को रवाना हुई। टीम को जिला टेबल टेनिस संघ के वरीय सदस्य अजय कुमार ठाकुर ने जीत की शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली गढ़वा टीम में अमल कुमार ठाकुर, अमन कुमार पाल, अनिल कुमार मेहता, नितीश कुमार मेहता, हर्षित कुमार पाण्डेय, सचिन कुमार, रोहन पाल, आयुषी कुमारी, आयुषी कुमारी पाण्डेय, मयंक राज, रोशन कुमार पाल, अर्णव कुमार दुबे, अनुराग पासवान, आनंद पासवान, दिव्यांशु राज एवं सत्यम चौधरी शामिल हैं।
टीम के साथ दारोगा पासवान को मैनेजर (संघ के कार्यकारी सदस्य) तथा कमलेश कुमार दुबे को कोच (संघ के कोषाध्यक्ष) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
टीम के रवाना होने के अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कई गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं दीं। शुभकामना देने वालों में डीएफओ एबीन बेनी अब्राहम, अंशुमान राजहंस, खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार, संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय, अध्यक्ष मदन प्रसाद केसरी, उपाध्यक्ष नंदकुमार गुप्ता, धनंजय सिंह, अशोक कुमार दुबे, सुशील प्रसाद केसरी, संजय सोनी, अशोक विश्वकर्मा, मोजिबुद्दीन खान, सचिव आनंद सिन्हा, सह सचिव प्रिंस सोनी सहित कई खेल प्रेमी शामिल रहे।
इसके अलावा गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक राकेश पाल, अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, अभय कुमार, पंकज सोनी, नवनीत शुक्ला, दुर्गेश कुमार दुबे, धनंजय पाण्डेय, अजय कुमार ठाकुर, आमोद कुमार पाण्डेय, मिथिलेश सिंह, कौशलेश तिवारी, रौशन धर दुबे सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी टीम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
टीम के खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई है।

Post a Comment

0 Comments