Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रख जताया शोक

गढ़वा। गढ़वा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी के नेतृत्व में सोमवार को झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास, उच्च शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने दिवंगत मंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके जाने से पूरा झारखंड मर्माहत है और राज्य ने एक कर्तव्यनिष्ठ एवं जनप्रिय जनप्रतिनिधि को खो दिया है। उनके योगदान एवं सकारात्मक विचार सदैव याद किए जाएंगे।
इस अवसर पर माझियाँव के जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, माझियाँव कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सतीश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र पांडेय, बरडीहा प्रखंड अध्यक्ष रत्नेश साव, राजकुमार यादव, अक़लीम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments