Ticker

6/recent/ticker-posts

जीएन कॉन्वेंट स्कूल में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा, दो मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

गढ़वा। जीएन कॉन्वेंट स्कूल में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि वे जमीनी स्तर से जुड़े हुए जनप्रतिनिधि थे और राज्य की प्रगति एवं उन्नति में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षा, युवा एवं खेल, पर्यटन, नगर विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाते हुए विकास कार्यों को गति दी।
निदेशक ने आगे कहा कि जनसरोकारों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सहज व्यवहार के कारण वे आम जनता के बीच विशेष पहचान रखते थे। उनके निधन से सार्वजनिक जीवन में एक ऐसा शून्य उत्पन्न हुआ है, जिसकी भरपाई कठिन है।
शोक सभा में उपस्थित शिक्षकों ने भी दिवंगत मंत्री के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर शिक्षक वीरेंद्र शाह, उपप्राचार्य वसंत ठाकुर, नीरा शर्मा, खुर्शीद आलम, दिनेश कुमार, कृष्ण कुमार, सुनीता कुमारी, नीलम कुमारी, सरिता दुबे सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कक्षा 3 से 12 तक के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments