गढ़वा: 1965 के भारत-पाक युद्ध में अदम्य साहस, शौर्य और वीरता का परिचय देने वाले परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की जयंती के अवसर पर मझिआंव मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी एवं उपाध्यक्ष अनीता प्रसाद ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद को शत-शत नमन किया तथा उनके अतुलनीय बलिदान को याद किया।
नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी (दौलत सोनी) ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद की शहादत और वीरता पर पूरा देश गर्व करता है। उनका जीवन देश के युवाओं और नागरिकों के लिए राष्ट्रसेवा एवं देशभक्ति की अमिट प्रेरणा है।
वहीं नगर परिषद उपाध्यक्ष अनीता प्रसाद ने कहा कि ऐसे महान सपूतों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज देश सुरक्षित और गौरवान्वित है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद हीरा गौड़, विनोद प्रसाद, दीपक कुमार उर्फ मुन्ना मोबाइल, सुनील कुमार, उदय मेहता, रेणु कुमारी सहित उपाध्यक्ष प्रतिनिधि घनश्याम प्रसाद (पुतुल), वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजेश विश्वकर्मा, कनीय अभियंता संदीप कुमार एवं सूर्य कुमार उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन देश के सभी अमर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संकल्प के साथ किया गया। साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं नगर परिषद कर्मी भी उपस्थित रहे।
0 Comments