Ticker

6/recent/ticker-posts

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर बीडीएस विश्वविद्यालय में शोक सभा, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

                                                                                 गढ़वा। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री  सुदिव्य कुमार का हृदयाघात के कारण गिरिडीह स्थित मर्सी हॉस्पिटल में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय, फरठिया, गढ़वा में शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत मंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शोक सभा में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति  दिनेश प्रसाद सिंह, कुलपति प्रो. (डॉ.) एम.के. सिंह, कुलसचिव सहित सभी पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक-संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर कुलाधिपति  दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि  सुदिव्य कुमार का निधन झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया तथा युवाओं के हित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। उनका जीवन जनसेवा और समर्पण का प्रतीक रहा।
वहीं कुलपति प्रो. (डॉ.) एम.के. सिंह ने कहा कि उनका निधन अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। विश्वविद्यालय परिवार इस कठिन समय में शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता है।
शोक सभा में संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, पदाधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments