गढ़वा।बोकारो जिला अंतर्गत चंदनक्यारी स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 08 से 09 सितंबर 2026 तक आयोजित 3rd झारखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गढ़वा जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के अंडर-20 बालक वर्ग हाई जंप में अनिमेष कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया, वहीं अंडर-20 बालिका वर्ग में संगीता कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किया।
दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से गढ़वा जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिला एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों सहित खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर गढ़वा जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष शिव कुमार पांडे, सचिव आलोक मिश्रा, संयुक्त सचिव सुशील तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय कांत, अभिषेक सिंह, रमाशंकर सिंह, सुशील सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
वहीं झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, संरक्षक अमृत सुक्ला, राकेश पाल, रेखा चौबे, अनीता दत्त, तथा गढ़वा क्रिकेट संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह, सतेंद्र प्रसाद यादव, धर्मेंद्र पाल, सुनील कुमार, शमशाद अहमद, अतुल भारद्वाज, किशोर कुणाल एवं चंद्र बहादुर सिंह सहित अन्य खेल पदाधिकारियों ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0 Comments