Ticker

6/recent/ticker-posts

जोगा गांव में खेलों को मिली नई उड़ान, युवाओं की मांग पर अरविंद कुमार रवि ने उपलब्ध कराया फुटबॉल, ग्रामीण प्रतिभाओं में खुशी की लहर

गढ़वा। ऊटारी रोड प्रखंड अंतर्गत जोगा पंचायत के जोगा गांव में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। युवाओं और खेल प्रेमियों की मांग पर जिला परिषद प्रत्याशी अरविंद कुमार रवि द्वारा तत्काल फुटबॉल उपलब्ध कराए जाने से गांव में खेल के प्रति उत्साह का माहौल बन गया है।
जानकारी के अनुसार, जोगा गांव के आनंद कुमार एवं पप्पू साव द्वारा फोन के माध्यम से ग्रामीण युवाओं के लिए फुटबॉल उपलब्ध कराने की मांग रखी गई थी। इस आग्रह को गंभीरता से लेते हुए अरविंद कुमार रवि ने बिना विलंब के फुटबॉल उपलब्ध कराकर ग्रामीण खेल प्रेमियों को सौंप दिया।
इस अवसर पर जोगा पंचायत के पूर्व मुखिया नंदू चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों के अभाव में कई युवा आगे नहीं बढ़ पाते। उन्होंने कहा कि खेल सामग्री उपलब्ध कराना एक सकारात्मक और जनहितकारी कदम है, जिससे युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी तथा वे नशा एवं गलत गतिविधियों से दूर रहकर स्वस्थ भविष्य की ओर अग्रसर होंगे।
अरविंद कुमार रवि ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व जनता की छोटी-बड़ी जरूरतों को समझकर यथासंभव तत्काल सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण मैदान केवल खेल का स्थान नहीं, बल्कि युवाओं की प्रतिभा को निखारने और भविष्य गढ़ने का केंद्र हैं। उन्होंने आगे कहा कि खेलों को बढ़ावा देना स्वस्थ समाज, अनुशासन और युवा सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है।
फुटबॉल मिलने पर जोगा गांव के युवाओं में खुशी की लहर देखी गई। खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने अरविंद कुमार रवि के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से ग्रामीण खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

Post a Comment

0 Comments