Ticker

6/recent/ticker-posts

योग जागरूकता अभियान के तहत फोरेस्ट कॉलोनी में पथ संचलन, साधकों ने दिया स्वास्थ्य का संदेश

गढ़वा। पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, जिला इकाई गढ़वा के तत्वावधान में शहर के फोरेस्ट कॉलोनी योग कक्षा परिसर में योग जागरूकता अभियान के तहत भव्य पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नियमित योग कक्षा के संचालन के साथ की गई, जिसमें योग साधकों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
इसके पश्चात योग साधकों ने फोरेस्ट कॉलोनी परिसर, कचहरी रोड एवं फोरेस्ट ऑफिसर कॉलोनी होते हुए पुनः फोरेस्ट कॉलोनी तक पथ संचलन किया। इस दौरान साधकों ने योग जागरूकता से संबंधित नारों के माध्यम से जनजागरण किया। पथ संचलन के दौरान “घर-घर जाएंगे, सबको योग सिखाएंगे”, “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” एवं “करें योग, रहें निरोग” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम के समापन पर शांति पाठ किया गया। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संगठन मंत्री सह मुख्य योग शिक्षक प्रदीप केशरी, नगीना राम, विजय सोनी, मनदीप प्रसाद सोनी, रीना सोनी, सोनी सिंह, अय्यांश कुमार सिंह, दिव्यांश कुमार सिंह, रघुनन्दन सिंह, ओणम सिंह, संगीता देवी, योग शिक्षक श्रवण कुमार, राजीव रंजन, रेखा देवी, गोपाल तिवारी, रामदास पाल सहित अन्य योग साधक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना बताया गया।

Post a Comment

0 Comments