गढ़वा। ज्ञान निकेतन स्कूल में जायंट्स ग्रुप ऑफ सहेली की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहेली अध्यक्ष रीमा स्वरूप ने की, जबकि संचालन गढ़वा सहेली की प्रशासनिक निदेशक रीना सोनी ने किया। बैठक में आगामी 17 से 23 सितंबर तक आयोजित होने वाले जायंट्स सेवा सप्ताह के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान सहेली ग्रुप की अध्यक्ष रीमा स्वरूप ने सभी सदस्यों से उनके सुझाव एवं विचार ध्यानपूर्वक सुने तथा उन्हें पूरा सम्मान देते हुए सेवा सप्ताह की रूपरेखा तैयार की। तय कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न जनसेवा गतिविधियों को शामिल किया गया है, जिनमें स्कूली बच्चों के बीच कॉपी-किताबों का वितरण, डेंटल कैंप का आयोजन, फलदार पौधों का वितरण, जरूरतमंदों के बीच साड़ी वितरण, खिचड़ी प्रसाद का वितरण, रेलवे स्टेशन पर फल वितरण तथा बीपी जांच (हेल्थ चेकअप) जैसे कार्यक्रम प्रमुख हैं।
इस अवसर पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन 8 की पदाधिकारी सीमा केशरी, पूर्व यूनिट डायरेक्टर सह फाउंडर अध्यक्ष रश्मि कमलापुरी, सहेली ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष माला केशरी, सुषमा केशरी, अनसुइया केशरी, गढ़वा सहेली की उपाध्यक्ष वंदना सोनी सहित जायंट्स सहेली सदस्य गुड़िया केशरी, चाँदनी केशरी, वर्षा अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहीं।
बैठक में सभी सदस्यों ने सेवा सप्ताह को सफल एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
0 Comments