गढ़वा। 3rd राज्य स्तरीय सब-जूनियर एवं जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गढ़वा जिला की 18 सदस्यीय बालक एवं बालिका टीम रविवार को बोकारो के लिए रवाना हुई। यह प्रतियोगिता झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं बोकारो एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 08 एवं 09 सितंबर 2026 को मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, चांदनकेयारी (बोकारो) में आयोजित की जाएगी।
टीम कोच विपिन कुमार एवं मैनेजर विकास कुमार ठाकुर के नेतृत्व में प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। अंडर-18 बालक वर्ग में अनुज कुमार, मनीष कुमार, सूरज कुमार, ऋतिक कुमार दीक्षित, लक्की कुमार सिंह एवं अभिषेक कुमार पाल शामिल हैं। वहीं अंडर-20 बालक वर्ग में ऋषभ कुमार सिंह, अनिमेष कुमार, प्रदीप कुमार तुरी, अरुण भुईहर एवं विशाल कुमार पाल का चयन किया गया है।
बालिका वर्ग में अंडर-18 में अंशु कुमारी एवं दीपा कुमारी तथा अंडर-20 वर्ग में मंजीत कुमारी, सुनीता कुमारी, पूनम कुमारी, रुक्मिणी कुमारी एवं ट्विंकल कुमारी को टीम में शामिल किया गया है।
टीम के रवाना होने के अवसर पर गढ़वा जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष शिव कुमार पांडेय, सचिव आलोक कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव सुशील तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय कांत, अभिषेक सिंह, रमाशंकर सिंह, सुशील कुमार एवं ओमप्रकाश गुप्ता सहित कई पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
इसके अलावा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, संरक्षक राकेश पाल, अनीता दत्त, उमेश सहाय, चंद्र बहादुर सिंह, किशोर कुणाल, क्रिकेट संघ सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह, सतेंद्र प्रसाद यादव, धर्मेंद्र पाल, सुनील कुमार एवं शमशाद अहमद ने भी खिलाड़ियों के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।
गढ़वा जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।
0 Comments