गढ़वा:डीएवी मॉडल स्कूल, गढ़वा स्थित आर्य समाज योग कक्षा में प्रातःकालीन योग, प्राणायाम एवं व्यायाम कार्यक्रम के उपरांत साधकों के स्वास्थ्य की जांच आयोजित की गई। इस दौरान चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने उपस्थित सभी साधकों का वजन, ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर एवं ऑक्सीजन लेवल की जांच की।
जांच के क्रम में जिन साधकों का बीपी एवं शुगर स्तर सामान्य से अधिक पाया गया, उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी गई। साथ ही डॉक्टर द्वारा संतुलित खान-पान एवं नियमित दिनचर्या अपनाने के सुझाव भी दिए गए। इस अवसर पर योग शिक्षक सुशील केसरी ने कहा कि योग और प्राणायाम स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, लेकिन आधुनिक चिकित्सा पद्धति की अनदेखी नहीं की जा सकती। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच जरूरी है, जिससे संभावित बीमारियों की जानकारी समय रहते मिल सके।
उन्होंने बताया कि अधिकांश साधकों का बीपी और शुगर सामान्य पाया गया, जबकि दो-तीन लोगों में स्तर बढ़ा हुआ मिला, जिन्हें उचित परामर्श दिया गया। दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि योग कक्षा में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित होते रहते हैं। वहीं विष्णु रावत ने कहा कि नियमित योग अभ्यास से उन्होंने पिछले कुछ महीनों में 10 किलो वजन कम किया है।
विभा प्रकाश एवं किरण गुप्ता ने भी इस आयोजन पर खुशी जताई और नियमित योग को इसका श्रेय दिया। कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष धनंजय कुमार ने योग शिक्षक सुशील केसरी, डॉ. सुरेंद्र विश्वकर्मा एवं सभी उपस्थित साधकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर दिलीप कुमार शर्मा, शत्रुघ्न प्रसाद अग्रवाल, अनुज कुमार केसरी, शिवनारायण यादव, योगेंद्र सोनी, जयप्रकाश केसरी, शंकर प्रसाद सोनी, सुनील गुप्ता, रामप्रवेश प्रसाद, निर्मल केसरी, धनंजय कुमार, प्रदीप धर दुबे, विष्णु रावत, सुरेंद्र प्रसाद केसरी, अनीता देवी, सरिता देवी, मधु केसरी, विभा प्रकाश, किरण गुप्ता, संध्या केसरी, रमादेवी, माला केसरी, रेणु देवी, रिंकी देवी, पुष्पा गुप्ता एवं शांति साध्वी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
0 Comments