Ticker

6/recent/ticker-posts

हज 2027 मेडिकल स्क्रीनिंग: चयनित यात्रियों की स्वास्थ्य जांच 10 सितंबर को सदर अस्पताल में, तीन चिकित्सक किए गए नामित

गढ़वा। झारखंड राज्य हज समिति, हज हाउस रांची के निर्देशानुसार हज 2027 के लिए झारखंड से चयनित हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं आवश्यक चिकित्सकीय जांच की प्रक्रिया 10 सितंबर को सदर अस्पताल गढ़वा में आयोजित की जाएगी। इस दौरान चयनित हज यात्रियों की स्वास्थ्य जांच कर निर्धारित प्रपत्र में फिटनेस प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु जिले में तीन चिकित्सा पदाधिकारियों को नामित किया गया है। नामित चिकित्सकों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. असजद अंसारी, सदर अस्पताल गढ़वा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार प्रशांत प्रमोद तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझिआंव के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शमशेर सिंह शामिल हैं।
इस संबंध में असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गढ़वा की ओर से पत्र जारी कर सभी संबंधित चिकित्सा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि हज 2027 के लिए जिले से चयनित यात्रियों की निर्धारित प्रक्रिया के तहत मेडिकल स्क्रीनिंग एवं चिकित्सकीय जांच सुनिश्चित की जाए।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी नामित चिकित्सा पदाधिकारियों को 10 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे सदर अस्पताल गढ़वा के सभागार में उपस्थित होकर चयनित हज यात्रियों की मेडिकल जांच करने का निर्देश दिया गया है।
मेडिकल स्क्रीनिंग के दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य की विस्तृत जांच की जाएगी, ताकि उनकी शारीरिक स्थिति का आकलन किया जा सके। जांच के उपरांत निर्धारित मानकों के अनुरूप फिट पाए जाने वाले यात्रियों को फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। यह प्रक्रिया हज यात्रा की तैयारियों का एक महत्वपूर्ण चरण माना जाता है, जिससे यात्रियों की यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी संभावित समस्याओं को कम किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments