गढ़वा। मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए जागृति युवा क्लब (जोबरइया, गढ़वा) के समर्पित कोषाध्यक्ष विवेकानंद पाल ने आपातकालीन स्थिति में एक यूनिट रक्तदान कर एक गर्भवती महिला की अनमोल जान बचाई। इस सराहनीय कार्य से न केवल एक माँ और उसके गर्भस्थ शिशु की जिंदगी सुरक्षित हुई, बल्कि समाज के सामने सेवा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत हुआ है।
बताया गया कि अचानक उत्पन्न हुई गंभीर स्थिति में रक्त की आवश्यकता थी। ऐसे समय में बिना देर किए विवेकानंद पाल आगे आए और स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। उनके इस निस्वार्थ कार्य की हर ओर प्रशंसा हो रही है।
जागृति युवा क्लब परिवार ने इस सराहनीय पहल पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान केवल एक कार्य नहीं, बल्कि किसी को नया जीवन देने का सबसे पवित्र माध्यम है। क्लब के सदस्यों ने विवेकानंद पाल के इस सेवा भाव को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश फैलाते हैं और लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने के लिए प्रेरित करते हैं।
क्लब ने अपने कोषाध्यक्ष के इस जीवन रक्षक कदम के लिए उन्हें दिल से सलाम करते हुए कहा कि विवेकानंद पाल संगठन के एक मजबूत स्तंभ हैं, जिनके कार्यों से क्लब का नाम गौरवान्वित हुआ है।
अंत में क्लब की ओर से “रक्तदान – जीवनदान” का संदेश देते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की गई। “जय हिन्द, जय जागृति युवा क्लब।
0 Comments