Ticker

6/recent/ticker-posts

सहिजना में दुर्गा पूजा 2026 की भव्य तैयारी, देवी संघ ने गठित की सशक्त कमेटी

गढ़वा। शहर के सहिजना वार्ड नं. 14 स्थित देवी संघ द्वारा देवी धाम परिसर में दुर्गा पूजा 2026 के सफल आयोजन को लेकर मुहल्लेवासियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा।
बैठक के दौरान दुर्गा पूजा कमेटी का भी गठन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष पद पर बृजमोहन प्रसाद (गुडु) को चुना गया। सचिव के रूप में कृष्णा पाल, शशिकांत दुबे, अंशुमान चंद्रवंशी एवं अजीत मेहता को जिम्मेदारी दी गई। कोषाध्यक्ष राहुल कुमार तथा उपकोषाध्यक्ष रविरंजन कुमार बनाए गए।
वहीं उपाध्यक्ष के रूप में रामदेव राम, पंकज कुशवाहा, मिथुन चंद्रवंशी, जितेंद्र मेहता एवं अभिषेक मेहता को मनोनीत किया गया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी प्रकाश पंडित, हिमांशु चंद्रवंशी, नवनीत दुबे एवं आर्यन डीजे को सौंपी गई।
उपसचिव पद पर रामदेव पाल, प्रशांत सिन्हा, राकेश कुमार, विशाल चंद्रवंशी, अमर कुमार, ऋषि कुमार, सत्यम सिंह एवं प्रकाश चंद्रवंशी को शामिल किया गया। पूजा अनुष्ठान के लिए पुरोहित के रूप में उमेश्वर पांडे तथा पुजारी के रूप में सत्यनारायण सिन्हा, पवन कुमार एवं अमन तिवारी को जिम्मेदारी दी गई। वहीं रामायण पाठ के लिए रंजन भारद्वाज एवं नीरज दुबे को चयनित किया गया।
इसके अलावा समिति के सदस्य के रूप में रूपेश कुमार (पांडे), बालदेव मेहता, रामजी मेहता, राजेंद्र मेहता, आनंद कुमार, रामप्रवेश मेहता, ओमप्रकाश मेहता, दिव्यांशु, प्रियांशु, प्रांजल, विपिन, ऋतिक कुमार, राहुल गुप्ता, हिमांशु, रितेश पाल, श्रवण पाल, विपुल पाल, निशांत (कीषु), रवि कुमार सहित कई अन्य लोगों को शामिल किया गया है।
बैठक में उपस्थित लोगों ने आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग की अपील की। दुर्गा पूजा को लेकर मुहल्ले में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

Post a Comment

0 Comments