Ticker

6/recent/ticker-posts

आरुल–अयांश बने राधा-कृष्ण, मनमोहक रूप ने जीता सबका दिल, बधाइयों की लगी झड़ी

गढ़वा। कसौधन समाज गढ़वा के मीडिया प्रभारी आशीष कश्यप के दोनों पुत्र आरुल कश्यप एवं अयांश कश्यप को राधा-कृष्ण के रूप में अत्यंत मनमोहक एवं आकर्षक रूप से सजाया गया, जिसकी क्षेत्र में खूब सराहना की जा रही है। बच्चों की यह अद्भुत वेशभूषा और धार्मिक भाव-भंगिमा ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया तथा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर परिवारजनों एवं समाज के लोगों ने दोनों बच्चों की इस सुंदर प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही माता-पिता आशीष कश्यप एवं उनके परिवार को इस विशेष आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
स्थानीय लोगों ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों से बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति आस्था और संस्कार विकसित होते हैं। पूरा वातावरण राधा-कृष्ण भक्ति से सराबोर रहा।

Post a Comment

0 Comments