Ticker

6/recent/ticker-posts

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष प्रक्रिया में रबदा खुरा मध्य विद्यालय में SMC का पुनर्गठन सम्पन्न, सर्वसम्मति से हुआ नेतृत्व चयन

गढ़वा :राजकीय मध्य विद्यालय रबदा खुरा में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का पुनर्गठन निर्धारित विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस पुनर्गठन का उद्देश्य विद्यालय के शैक्षणिक विकास को गति देना, विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना तथा विद्यालय एवं समुदाय के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत करना है।
पुनर्गठन की संपूर्ण प्रक्रिया पर्यवेक्षक संकुल साधन सेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय एवं सहायक शिक्षक प्रभु दयाल प्रजापति की देखरेख में संपन्न कराई गई। आमसभा में उपस्थित अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समिति गठन की प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
इस दौरान कुल 20 सदस्यों का चयन किया गया। तत्पश्चात सर्वसम्मति से ओम प्रकाश तिवारी को अध्यक्ष तथा अंजू कुमारी को उपाध्यक्ष चुना गया। सर्वसम्मत चयन को उपस्थित लोगों ने आपसी विश्वास, सहयोग एवं विद्यालय विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।
आमसभा की अध्यक्षता पारस नाथ ओझा ने की। उन्होंने विद्यालय के सर्वांगीण विकास में विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी चयनित सदस्यों से पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक  प्रताप कुमार पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता  देवेंद्र नाथ तिवारी,  जैनुल अंसारी,  सुजीत कुमार पांडे, संतोष तिवारी सहित विद्यालय परिवार, अभिभावक, ग्रामीण एवं नवगठित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने नवगठित समिति को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि यह समिति विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, स्वच्छता, नियमित उपस्थिति, आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा सामुदायिक सहभागिता को और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Post a Comment

0 Comments