Ticker

6/recent/ticker-posts

तिरंगे की छांव में खिला बच्चों का हुनर, बी.डी. पब्लिक स्कूल कामता में गूंजा देशभक्ति का रंग

गढ़वा। प्रखंड के कामता गांव स्थित बी.डी. पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झंडोतोलन से हुई, जिसमें विद्यालय के निदेशक आलोक कुमार पांडेय ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
झंडोतोलन से पूर्व विद्यालय के बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का संदेश दिया। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रिशा एंड ग्रुप द्वारा “पापा मेरे पापा” गीत पर प्रस्तुत नृत्य ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया, जिसकी सभी ने जमकर सराहना की।
कार्यक्रम में “वंदे मातरम”, “देश रंगीला” सहित कई देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इस सफल आयोजन में विद्यालय की शिक्षिका द्रक्षा मैडम, आकांक्षा केसरी एवं शिक्षक शिव कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंच संचालन शिक्षिका द्रक्षा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन आकांक्षा केसरी द्वारा किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रिशा पांडेय, स्नेहा कुमारी, आयुषी कुमारी, प्रियांशी कुमारी, साक्षी कुमारी, दिव्या कुमारी, अर्पणा कुमार, मयंक कुमार, अतीफ आज़ाद खान, सोनू कुमार, अभिराज कुमार, राजन कुमार, अंकुश कुमार (कक्षा यूकेजी), अम्बर आज़ाद खान, शम्मी खान, ऋतुराज, तैमूर एवं प्रिंस कुमार ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक आलोक कुमार पांडेय ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का प्रसार ही उनका मुख्य उद्देश्य है, ताकि यहां के गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावक सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments