गढ़वा। मानवता की सेवा और ‘रक्तदान-महादान’ के संकल्प को साकार करते हुए ‘टीम दौलत’ ने एक बार फिर अपनी त्वरित कार्यशैली से एक जरूरतमंद मरीज की जान बचाकर इंसानियत की मिसाल पेश की है।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय अस्पताल में भर्ती एक मरीज के लिए A पॉजिटिव (A+) ब्लड ग्रुप की तत्काल आवश्यकता उत्पन्न हो गई। जैसे ही इसकी सूचना ‘टीम दौलत’ को मिली, टीम ने बिना देर किए सक्रियता दिखाते हुए मदद की प्रक्रिया शुरू कर दी।
सूचना मिलते ही टीम के समर्पित सहयोगी अंकुर सिंह आगे आए और उन्होंने तुरंत रक्तदान कर मरीज को जीवनदान दिया। उनकी इस तत्परता और सेवा भावना की हर ओर सराहना हो रही है।
इस दौरान मरीज एवं उनके परिजनों का हौसला बढ़ाने के लिए ‘टीम दौलत’ का पूरा नेतृत्व मौके पर मौजूद रहा। विशेष रूप से नगर परिषद अध्यक्ष एवं टीम के संचालक आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी, संरक्षक दीपक तिवारी, शेखर तिवारी, विशाल गुप्ता, मनोज मेहता, राजू मेहता एवं राजू सोनी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी ने कहा कि “किसी की जिंदगी बचाना सबसे बड़ा धर्म है। जैसे ही हमें A+ ब्लड की जरूरत की सूचना मिली, हमारी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रक्त उपलब्ध कराया। अंकुर सिंह का यह योगदान सराहनीय और प्रेरणादायक है। ‘टीम दौलत’ का हर सदस्य 24 घंटे जनसेवा के लिए तत्पर रहता है और आगे भी इसी तरह सेवा कार्य जारी रहेगा।”
वहीं, टीम के संरक्षक दीपक तिवारी एवं अन्य सदस्यों ने युवाओं से अपील की कि वे आगे आकर निडर होकर रक्तदान करें, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी के जीवन में खुशियां वापस ला सकता है।
मरीज के परिजनों ने ‘टीम दौलत’ और रक्तदाता अंकुर सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली इस मदद से उनके अपने की जान बच सकी।
0 Comments