Ticker

6/recent/ticker-posts

आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में उत्साह के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

गढ़वा। आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, गढ़वा के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। सभी संस्थानों में निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन किया गया, जिसके बाद विद्यार्थियों ने राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान एवं पिरामिड जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां देकर समारोह को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
संस्थान के चेयरमैन एवं शिक्षाविद् अलखनाथ पाण्डेय ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व त्याग, बलिदान और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, वैज्ञानिक सोच, अनुशासन और संस्कारों के महत्व पर भी जोर दिया।
आरके पब्लिक स्कूल, गढ़वा, मझिआंव, श्री बंशीधर नगर एवं हूर सहित सभी संस्थानों में अलग-अलग समय पर झंडोत्तोलन किया गया। वहीं आरकेवीएस बी.एड. कॉलेज तथा आरके नर्सिंग एवं फार्मेसी कॉलेज में भी समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण, नारी शक्ति एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। ‘अनेकता में एकता’ पर आधारित फोक डांस ने सभी का मन मोह लिया।
मीडिया प्रभारी रौशन धर दुबे ने बताया कि सभी संस्थानों में कार्यक्रम उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। पूरे दिन परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंजता रहा।

Post a Comment

0 Comments