Ticker

6/recent/ticker-posts

इनर व्हील क्लब गढ़वा ग्लोरियस का भव्य पद स्थापना समारोह, श्रावणी उत्सव में दिखा सेवा और संस्कृति का संगम

गढ़वा। इनर व्हील क्लब ऑफ गढ़वा ग्लोरियस द्वारा नवादा मोड़ स्थित आशीर्वाद मैरिज हॉल में द्वितीय पद स्थापना समारोह एवं श्रावणी उत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में चिकित्सक डॉ. प्रियंका सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची उच्च न्यायालय की अधिवक्ता श्रीमती चंचल ठाकुर उपस्थित रहीं।
समारोह में नई कार्यकारिणी समिति का गठन करते हुए सत्र के लिए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। दीपाली अग्रवाल को अध्यक्ष, विनीता आनंद को उपाध्यक्ष, रुचि अग्रवाल को सचिव, ममता कश्यप को कोषाध्यक्ष तथा शोभा सोनी को आईएसओ बनाया गया। कार्यकारी सदस्यों में सोनी गुप्ता, अर्चना कश्यप, श्वेता सोनी एवं शोभा कश्यप शामिल हैं। वहीं प्रोजेक्ट चेयरमैन के रूप में पर्यावरण संरक्षण के लिए श्वेता अग्रवाल, महिला सशक्तिकरण के लिए प्रीति रानी कश्यप तथा युवा शक्ति विकास व शिक्षा के लिए शालिनी अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई।
क्लब विस्तार के तहत 6 नए सदस्यों—रजनी गुप्ता, प्रीति गुप्ता, डॉ. प्रीति गुप्ता, प्रतिमा कश्यप, खुशबू गुप्ता एवं निशा जायसवाल—का इंडक्शन कर उन्हें सदस्यता दिलाई गई।
मुख्य अतिथि डॉ. प्रियंका सिंह ने क्लब की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की एकजुटता समाज के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि क्लब भविष्य में भी सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। वहीं श्रीमती चंचल ठाकुर ने क्लब के चिकित्सा, वृक्षारोपण एवं रक्तदान जैसे कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
नवनियुक्त अध्यक्ष दीपाली अग्रवाल ने कहा कि नए सत्र में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में लायंस क्लब, वैश्य महिला सभा, जायंट्स सहेली ग्रुप सहित कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह के उपरांत आयोजित श्रावणी उत्सव में सांस्कृतिक रंग बिखरे। सावन थीम पर सजे कार्यक्रम में झूले, पारंपरिक परिधान एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वंशिका और कनिका ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Post a Comment

0 Comments