गढ़वा। सावन के पावन माह में सोनपुरवा स्थित शिव ढोडा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति द्वारा प्रथम सोमवार 3 अगस्त एवं प्रथम मंगलवार 4 अगस्त को विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
प्रथम सोमवार 3 अगस्त को प्रातःकालीन कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5:30 बजे से 7:00 बजे तक श्रृंगार पूजा के साथ होगी। इसके बाद सुबह 8 बजे से नगर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें भक्तजन भगवान शिव के जयघोष के साथ शामिल होंगे। संध्या में 6 बजे से भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन होगा, वहीं रात 8 बजे से भंडारा प्रसाद का वितरण किया जाएगा। भंडारा का आयोजन गुप्त दान के सौजन्य से किया जा रहा है।
वहीं प्रथम मंगलवार 4 अगस्त को शाम 5:30 बजे से भव्य श्री सुंदरकांड पाठ एवं संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन मानस मंडली, गढ़वा इकाई द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर संध्या श्रृंगार सजावट का सौजन्य ब्राइट फ्यूचर स्कूल, गढ़वा के निदेशक श्री अशोक विश्वकर्मा द्वारा किया जाएगा।
0 Comments