Ticker

6/recent/ticker-posts

नगर परिषद बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं पर लगी मुहर, शहर को स्वच्छ व आधुनिक बनाने का संकल्प

गढ़व : नगर परिषद कार्यालय के सभागार में शनिवार को अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी (दौलत सोनी) की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक संपन्न हुई। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी एवं उपाध्यक्ष अनीता देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
बैठक के दौरान शहर के सर्वांगीण विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस क्रम में जनहित से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी ने कहा कि गढ़वा शहर को सुंदर, स्वच्छ और सुविधा-संपन्न बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पार्षदों एवं अधिकारियों से विकास कार्यों में समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र का पारदर्शी एवं तीव्र विकास प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। बोर्ड द्वारा लिए गए सभी जनकल्याणकारी निर्णयों को धरातल पर उतारने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी। वहीं उपाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि हर वार्ड का संतुलित विकास एवं अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।
बैठक में वार्ड पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। सभी ने एकजुट होकर शहर के विकास को गति देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद सुनील कुमार, विनोद प्रसाद, दीपक कुमार, सविता देवी, गजाला सिद्दीकी, उदय मेहता, उमेश महतो, सौरभ सिंह, हीरा गोंड़, सत्यवती देवी, मनोज महतो, पारसनाथ कश्यप, रेणु देवी, बंधु राम, मीरा देवी सहित पार्षद प्रतिनिधि आशीष कश्यप, राजेश विश्वकर्मा, अखिलेश तिवारी, कनीय अभियंता संदीप कुमार एवं नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments