गढ़वा। केसरवानी वैश्य महिला सभा, गढ़वा द्वारा स्थानीय मॉडल निकेतन गुरुकुल स्कूल में सावन महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत ऋषि कश्यप मुनि जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर एवं गणेश वंदना के साथ की गई। इसके बाद सावन के मधुर गीतों की प्रस्तुति पर महिलाओं ने गीत, संगीत और नृत्य का आनंद लेकर पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया।
आयोजन के दौरान प्रसाद वितरण एवं अल्पाहार का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित महिलाओं ने मिलकर सहभागिता की और आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया। पूरा कार्यक्रम सामाजिक एकता और पारंपरिक संस्कृति का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।
इस अवसर पर महिला सभा की अध्यक्ष मीरा केसरी, उपाध्यक्ष ललिता केसरी एवं इंदु देवी, महामंत्री संजू प्रकाश, कोषाध्यक्ष शकुंतला देवी, कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी केसरी, गायत्री केसरी, मंजू देवी सहित नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष पिंकी केसरी, मीना देवी, संध्या देवी, वार्ड पार्षद-5 अंजू देवी सहित बड़ी संख्या में समाज की सम्मानित महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने सावन की हरियाली, रिश्तों में खुशहाली और समाज में एकता का संदेश दिया।
0 Comments