गढ़वा। मंगलामुखी किन्नर समाज की अध्यक्ष एवं समाजसेवी राधा किन्नर ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर काठमांडू स्थित विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन कर अपने यजमानों, देश और जिले की सुख-समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की।
इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए सभी परिवारों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। राधा किन्नर ने कहा कि उनके सभी यजमानों के घरों में खुशहाली बनी रहे तथा हर परिवार का जीवन मंगलमय हो।
उन्होंने आगे कहा कि देश एवं जिले में शांति, विकास और समृद्धि का वातावरण कायम रहे, यही उनकी भगवान से प्रार्थना है। रक्षाबंधन के इस शुभ अवसर पर की गई पूजा में उन्होंने समाज के हर वर्ग के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर जीवन की कामना की।
राधा किन्नर के इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर उनके अनुयायियों और यजमानों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
0 Comments